संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की है। परिषद को संबोधित करते हुए भारतीय प्रतिनिधि ने कहा कि पाकिस्तान ने अपनी स्थापना के बाद से लगातार आतंकवाद, हिंसक उग्रवाद और भारत विरोधी गतिविधियों को पनाह दी है और उनका समर्थन किया है। पर्वतनेनी हरीश ने कहा कि पाकिस्तान को सीमा पार आतंकवाद को प्रायोजित करने के परिणाम भुगतने होंगे।
पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ युद्ध, बिना उकसावे की आक्रामक कार्रवाइयों और लगातार सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देकर संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के सिद्धांतों का उल्लंघन किया है। हज़ार घाव देकर भारत को कमजोर करने की उसकी नीति, आतंकवाद, धार्मिक कट्टरता और भारत-विरोधी गतिविधियों को लगातार बढ़ावा देने की उसकी सोच को दर्शाती है।





