प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्यों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री और परिषद ने वैश्विक उथल-पुथल के दौर में भारत की आर्थिक वृद्धि को और बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विचारों और उपायों पर चर्चा की। जीवन स्तर और व्यापार में सुगमता लाने के लिए विभिन्न सुधारों पर भी विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने पश्चिम एशिया संघर्ष के भारत और विश्व पर पड़ने वाले प्रभाव का भी आकलन प्रस्तुत किया।
INDIA गठबंधन की बैठक 8 जून को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में होगी।
मध्य प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया।
BCCI ने इंग्लैंड और आयरलैंड के दौरों के लिए भारतीय T20I टीम की घोषणा की है। श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा को क्रमशः कप्तान और उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव को भी टीम में जगह मिली है। प्रिंस यादव को भी टीम में जगह मिली है। BCCI ने इस सितंबर जापान में होने वाले 2026 एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम की भी घोषणा की।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर छत्रपति शिवाजी महाराज की 20 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने आगामी बिहार MLC चुनाव-2026 के लिए अशरफ अंसारी को अपना उम्मीदवार बनाया है।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए कर्नाटक से पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया।
अमृतसर, पंजाब: ऑपरेशन ब्लू स्टार की 42वीं बरसी और ऑपरेशन के दौरान मारे गए जरनैल सिंह भिंडरावाले की पुण्यतिथि पर श्री अकाल तख्त साहिब में खालिस्तान-समर्थक नारे लगाए गए और भिंडरावाले के पोस्टर दिखाए गए। ऑपरेशन ब्लू स्टार 1 से 10 जून 1984 तक चला था।





