insamachar

आज की ताजा खबर

PM Narendra Modi chairs a meeting with members of the PM-Economic Advisory Council
Current Affairs भारत मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री मोदी ने आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्‍यों के साथ देश की आर्थिक वृद्धि को गति देने के उपायों पर चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्यों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री और परिषद ने वैश्विक उथल-पुथल के दौर में भारत की आर्थिक वृद्धि को और बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विचारों और उपायों पर चर्चा की। जीवन स्तर और व्यापार में सुगमता लाने के लिए विभिन्न सुधारों पर भी विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने पश्चिम एशिया संघर्ष के भारत और विश्व पर पड़ने वाले प्रभाव का भी आकलन प्रस्तुत किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि वैश्विक आर्थिक संकट के बावजूद, भारतीय अर्थव्यवस्था की नींव असाधारण रूप से मजबूत बनी हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने दमण में कल लगभग दो हजार नौ सौ 70 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने एक जनसभा में कहा कि भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।

वर्ष 2025-26 में भारत ने सेवन पॉइंट सेवन पर्सेंट की ग्रोथ रेट हासिल की है और पिछला क्वाटर जो 31 मार्च को खत्म हुआ उसमें भी भारत की ग्रोथ सेवन पॉइंट 8 पर्सेंट रही है और यह दुनिया में तेज़ गति से आगे बढ़ने वाली बढ़ी इकोनॉमी है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *