insamachar

आज की ताजा खबर

NTA
भारत

एनटीए ने 21 जून को होने वाली नीट यूजी पुनर्परीक्षा की परीक्षा अवधि को 15 मिनट बढ़ाकर 195 मिनट का कर दिया

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने 21 जून को होने वाली नीट यूजी पुनर्परीक्षा की परीक्षा अवधि को 15 मिनट बढ़ाकर 195 मिनट का कर दिया है। यह परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक होगी। एजेंसी ने कहा कि एनटीए यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि नीट यूजी परीक्षा निष्पक्ष, सुरक्षित और उम्मीदवारों की आवश्यकताओं के अनुरूप आयोजित की जाए।

संशोधित परीक्षा अवधि में अनिवार्य परीक्षा औपचारिकताओं के लिए आवश्यक समय शामिल है। एजेंसी ने कहा है कि यह सुधार पिछले कई वर्षों में उम्मीदवारों से प्राप्त प्रतिक्रिया के आधार पर किए गए हैं। इसके अलावा एजेंसी ने प्रश्न पत्र पुस्तिका के साथ दिए जाने वाली रफ शीट को दो पृष्‍ठ से बढ़ाकर चार कर दिया है। पुराने लेआउट के और सुविधाजनक होने की प्रतिज्ञा के बाद कुछ छात्रों, विशेष कर बाए हाथ से लिखने वाले छात्रों के लिए यह सुधार किया गया है।

एनटीए ने कहा की परीक्षा डिजाइन में छोटे-छोटे सुधार भी एक महत्वपूर्ण परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों के अनुभव पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। इसलिए निष्पक्षता और सुरक्षा के उच्चतम मानकों बनाए रखते हुए परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक और उम्मीदवार अनूकुल बनाने के उद्देश्य से यह उपाय लागू किए गए हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वह प्रवेश पत्र और सूचना बुलेटिन में दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढे और परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए परीक्षा कर्मचारियों के साथ सहयोग करें।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *