अमेजन के सीईओ एंडी जेसी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में अमेजन का रिकॉर्ड 48 अरब डॉलर का निवेश दर्शाता है कि दुनिया भारत में निवेश करने में दिलचस्पी दिखा रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया: एंडी जेसी के साथ मुलाकात शानदार रही। मैं भारत में अमेजन के रिकॉर्ड 48 अरब डॉलर के निवेश का स्वागत करता हूं। इससे हमारे युवाओं के लिए नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही, इससे यह भी पता चलता है कि दुनिया भारत में निवेश करने में दिलचस्पी दिखा रही है!





