insamachar

आज की ताजा खबर

PM Modi along with Slovak PM Robert Fico interacted with key figures from Slovakia trade and industry sectors.
Current Affairs भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ स्लोवाकिया के व्यापार और उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों से बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ स्लोवाकिया के व्यापार और उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों से बातचीत की। ये हस्तियां रेलवे, रक्षा, ऑटोमोटिव, ऊर्जा, आईटी और स्वास्थ्य सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी थीं।

प्रधानमंत्री ने भारत और स्लोवाकिया के बीच बढ़ते बिजनेस-टू-बिजनेस संबंधों की सराहना की। उन्होंने भारत में हाल के वर्षों में व्यापार करने में आसानी को बढ़ावा देने और एक पारदर्शी, स्थिर तथा निवेशकों के अनुकूल आर्थिक माहौल बनाने हेतु किए गए बड़े सुधारों एवं नीतिगत पहलों का उल्लेख किया। उन्होंने स्लोवाकिया की कंपनियों को भारत में विशेषकर बुनियादी ढांचा, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल नवाचार, सेमीकंडक्टर, एआई और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्रों में बढ़ रहे अवसरों का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया।

व्यापार जगत की प्रमुख हस्तियों ने ‘विकसित भारत’ की दिशा में भारत के सुधारों का स्वागत किया और भारत की आर्थिक प्रगति में विश्वास जताया। उन्होंने अधिक निवेश, तकनीकी साझेदारी और भारतीय कंपनियों के साथ संयुक्त उपक्रमों के जरिए भारत में अपनी उपस्थिति मजबूत करने में रुचि दिखाई। उन्होंने भारत-ईयू एफटीए के पूरा होने का स्वागत करते हुए कहा कि इसके लागू होने से उनके लिए व्यापार के नए अवसर खुलेंगे।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *