insamachar

आज की ताजा खबर

Australian government announced a law to restrict social media use for children under the age of 16
Current Affairs अंतर्राष्ट्रीय

UAE ने 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का नया प्रस्ताव मंजूर किया

UAE ने 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का नया प्रस्ताव मंजूर किया ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का नया प्रस्ताव मंजूर किया है। नए नियमों के तहत 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चे न तो सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत खाता बना सकेंगे और न ही पोस्ट, टिप्पणी, शेयर या सार्वजनिक समूहों में भाग ले सकेंगे।

वहीं 15 से 16 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों को सीमित और नियंत्रित पहुंच दी जाएगी, जिसमें अभिभावकीय नियंत्रण, आयु-उपयुक्त सामग्री और उपयोग अवधि संबंधी सुरक्षा उपाय शामिल होंगे। सरकार ने सोशल मीडिया कंपनियों को इन नियमों को लागू करने के लिए 12 माह का समय दिया है। यूएई का कहना है कि यह कदम बच्चों को डिजिटल जोखिमों से बचाने और सुरक्षित ऑनलाइन वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *