अमरीकी सेना ने राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के निर्देश पर लगातार दूसरे दिन ईरान में कई ठिकानों पर हमले किए हैं। सेना ने कहा कि उसने लगातार दूसरे दिन ईरान के कई ठिकानों पर हमले किए हैं। इससे दोनों पक्षों के बीच हुए संघर्ष विराम समझौते को लेकर अनिश्चितता की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सोशल मीडिया पोस्ट में, अमरीका की सेन्ट्रल कमान ने कहा है कि शुक्रवार को तेल से लदे एक व्यापारिक पोत, किकू पर हुए हमले के जवाब में अमरीका ने ईरान के सैन्य ढांचों, संचार प्रणालियों, वायुसेना के अड्डों, ड्रोन और बारूदी सुरंग बिछाने की क्षमताओं को निशाना बनाया।





