insamachar

आज की ताजा खबर

US military carried out attacks on several Iranian targets for the second consecutive day
अंतर्राष्ट्रीय

अमरीकी सेना ने लगातार दूसरे दिन ईरान के कई ठिकानों पर हमले किए

अमरीकी सेना ने राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के निर्देश पर लगातार दूसरे दिन ईरान में कई ठिकानों पर हमले किए हैं। सेना ने कहा कि उसने लगातार दूसरे दिन ईरान के कई ठिकानों पर हमले किए हैं। इससे दोनों पक्षों के बीच हुए संघर्ष विराम समझौते को लेकर अनिश्चितता की स्थिति उत्‍पन्‍न हो गई है। सोशल मीडिया पोस्ट में, अमरीका की सेन्‍ट्रल कमान ने कहा है कि शुक्रवार को तेल से लदे एक व्‍यापारिक पोत, किकू पर हुए हमले के जवाब में अमरीका ने ईरान के सैन्य ढांचों, संचार प्रणालियों, वायुसेना के अड्डों, ड्रोन और बारूदी सुरंग बिछाने की क्षमताओं को निशाना बनाया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *