राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज सात नवनिर्वाचित और पुनर्निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई
राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज सात नवनिर्वाचित और पुनर्निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। इनमें मानसिंह मेरामन परमार, तरुण चुघ, डॉ. अलका सिंह, जितेंद्र मेघजीभाई कंजारिया, राजेंद्र हीरालाल जैन, एम. नागराजा और अधिकारीमायुम शारदा देवी शामिल हैं।
शपथ ग्रहण के दौरान चार सदस्यों ने हिंदी में, एक ने कन्नड़ में, एक ने पंजाबी में और एक ने मणिपुरी भाषा में शपथ ली। इनमें से दो सदस्य गुजरात राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं जबकि कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर और राजस्थान से एक-एक सदस्य हैं।
इस अवसर पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, सदन के नेता एवं केंद्रीय स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा रसायन और उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू, विधि और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और राज्यसभा के सदस्य जयराम रमेश व प्रफुल्ल पटेल उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त, राज्यसभा के महासचिव पी.सी. मोदी और सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।





