insamachar

आज की ताजा खबर

Rajya Sabha Chairman administered oath to Mallikarjun Kharge, re-elected member from Karnataka, at Parliament House today.
भारत

राज्यसभा के सभापति ने आज संसद भवन में कर्नाटक से पुनः निर्वाचित सदस्य मल्लिकार्जुन खरगे को शपथ दिलाई

राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज संसद भवन में कर्नाटक से पुनः निर्वाचित सदस्य मल्लिकार्जुन खरगे को शपथ दिलाई। मल्लिकार्जुन खरगे ने हिंदी में शपथ ली।

इस अवसर पर राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश, राज्यसभा में सदन के नेता तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, विधि और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री एल. मुरुगन, राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी, जयराम रमेश, मुकुल वासनिक, डॉ. सैयद नसीर हुसैन, लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, राज्यसभा के महासचिव पी.सी. मोदी तथा सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *