दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदाता गणना प्रपत्र वितरित करने का कार्य कल से शुरू होगा। दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक कुमार ने आज नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बूथ स्तरीय अधिकारी- बीएलओ कल से मतदाता गणना प्रपत्र वितरित करेंगे।
जो हमारे लिए डेट है हाउस टू हाउस जिसमें बीएलओस़ एक-एक घर जाकर सभी इलेक्टर्स को इन्यूमिरेशन फॉर्म डिस्ट्रिब्यूट करेंगे वो तीस तारीख से शुरू हो जाएगी और 29 जुलाई तक होम वापसी की भी डेट है। और इसके लिए जो हमारे 13,033 बूथ्स हैं वो सभी पर बीएलओ अप्वाइंटेड हैं। तो सभी बीएलओस को उनके इन्यूमिरेशन फॉर्म हमने दे दिए हैं जो कि कल सुबह से अपनी कार्यवाही शुरू कर देंगे। इसके साथ-साथ ऑनलाइन फॉर्म भरने की भी सुविधा दी गई है।
मतदाता www.voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन भी गणना प्रपत्र भर सकते हैं।





