insamachar

आज की ताजा खबर

delhi heatwave
भारत मौसम

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान, न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने दिन में तेज सतही हवाएं चलने और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 31 प्रतिशत दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सुबह नौ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘खराब’ (302) श्रेणी में दर्ज किया गया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *