मौसम विभाग ने आज देश में उत्तर पूर्वी क्षेत्रों, पश्चिम बंगाल के तराई क्षेत्र, बिहार, कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरलम और माहे के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ओडिशा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में भी कल तेज बारिश की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के कल गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं।
जम्मू-कश्मीर, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में बिजली कड़कने और आंधी आने का अनुमान है।





