insamachar

आज की ताजा खबर

MEA
अंतर्राष्ट्रीय

भारत ने अफगानिस्तान के रिहायशी इलाकों में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने अफ़ग़ानिस्तान के रिहायशी इलाकों में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की है। इन हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित 36 नागरिकों की मौत और 163 लोगों के घायल होने की खबर हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान की यह कार्रवाई अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता पर हमला है और क्षेत्रीय शांति तथा स्थिरता के लिए गंभीर खतरा है। मंत्रालय ने कहा कि यह पाकिस्तान के गैर-जिम्मेदाराना रवैये को दर्शाता है।

भारत ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। भारत ने अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता तथा क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अपना समर्थन दोहराया है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *