insamachar

आज की ताजा खबर

Southwest monsoon will reach Kerala coast early this year, good crop yield is expected
भारत मौसम

उत्तर प्रदेश में मानसून के आगमन से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली

उत्तर प्रदेश में मानसून के आगमन से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है और राज्य के लगभग सभी हिस्सों में बारिश हुई है। दक्षिण-पश्चिमी मानसून मंगलवार से ही आधिकारिक तौर पर उत्तर प्रदेश में दाखिल हो चुका है। ट्रफ लाइन, आज़मगढ़, बरेली और अयोध्या जिलों से होकर गुजर रही है। राज्य के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को लंबे वक्‍त से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिली। सुल्तानपुर, मुजफ्फरनगर, बदायूं, सहारनपुर और संभल में बहुत भारी बारिश हुई, जिससे कुछ क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हालांकि दिन के तापमान में भी गिरावट आई। ये बारिश किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है जो धान की बुवाई में देरी के कारण बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे थे। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है और कहा है कि राज्य भर में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए मौसम के हालात बेहतर बने हुए है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *