insamachar

आज की ताजा खबर

Iran Supreme Leader, Ayatollah Mojtaba Khamenei, stated that they would continue attacks on the Arab countries of the Gulf.
अंतर्राष्ट्रीय

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई सुरक्षा कारणों से अपने पिता अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे

ईरान के सर्वोच्‍च नेता मोजतबा खामेनेई अपने पिता और पूर्व सर्वोच्‍च नेता अयातुल्‍ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में सुरक्षा कारणों से शामिल नहीं होंगे। भारत में ईरान के प्रतिनिधि अयातुल्ला हकीम इलाही ने बताया धमकियों और निगरानी जोखिमों के कारण मोजतबा खामेनेई का सार्वजनिक रूप से सामने आना सुरक्षित नहीं है।

इससे पहले बुधवार को, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराग़ची ने अमरीका को कड़ी चेतावनी दी। विदेश मंत्री अरागची ने राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से इस्राएल को ईरान को धमकाने से रोकने का आग्रह किया। इस्राएल के रक्षा मंत्री इज़राइल काट्ज़ ने कहा था कि ईरान के सर्वोच्‍च नेता मोजतबा खामेनेई इस्राएल के निशाने पर हैं। विदेश मंत्री अरागची ने कहा कि ईरानी नेतृत्व के खिलाफ किसी भी धमकी का कड़ा जवाब दिया जाएगा।

ये बयान कतर की राजधानी दोहा में अमरीका और ईरान के वार्ताकारों के बीच बातचीत के बाद आए। दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए दोहा में 14-सूत्रीय बातचीत जारी है। ईरान में पूर्व सर्वोच्‍च नेता अयातुल्‍ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम 4 से 9 जुलाई तक ईरान और इराक में होगा।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *