भारत जिनेवा में उपभोक्ता संरक्षण कानून और नीति पर अंतर-सरकारी विशेषज्ञ समूह के नौवें सत्र की अध्यक्षता करेगा
भारत स्विट्जरलैंड के जिनेवा में उपभोक्ता संरक्षण कानून और नीति पर अंतर-सरकारी विशेषज्ञ समूह के नौवें सत्र की अध्यक्षता करेगा। संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास संगठन ने 6 से 8 जुलाई तक इस सत्र का आयोजन किया है।
उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने कहा है कि इस सत्र में सदस्य देश अंतर्राष्ट्रीय संगठन उपभोक्ता सरंक्षण प्राधिकरण, शिक्षाविद् अन्य संबंधित पक्ष, उपभोक्ता संरक्षण कानून और नीति से जुड़े उभरते मुद्दों पर विचार- विमर्श करेंगे। उपभोक्ता मामले विभाग की सचिव निधि खरे इस सत्र की अध्यक्षता करेंगी और तीन दिन तक चलने वाले इस सत्र में विचार-विमर्श का संचालन करेंगी। सत्र के दौरान उपभोक्ता जानकारी और शिक्षा, टिकाऊ, उपभोग, वैश्विक बाजारों में उपभोक्ता संरक्षण कानून के प्रभावी क्रियान्वयन और सीमा पार उपभोक्ता संरक्षण जैसे विषयों पर चर्चा होगी। भारत वॉय द प्रिंसिपल मैटर विषय पर आयोजित उच्चस्तरीय फायर साइट चर्चा पर भी भाग लेगा।





