अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने 2026 में भारत की अर्थव्यवस्था 7 प्रतिशत की विकास दर रहने का अनुमान जताया
भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष -आईएमएफ ने वर्ष 2026 के दौरान इसके 7 प्रतिशत की वृद्धि दर का अनुमान लगाया है। आईएमएफ ने यह भी अनुमान जताया है कि अगले वर्ष में भारत की जीडीपी वृद्धि दर कुछ घटकर 6 दशमलव 4 प्रतिशत रह सकती है।





