insamachar

आज की ताजा खबर

FIFA World Cup Spain reached the semi-finals by defeating Belgium 2-1
खेल

फीफा विश्व कप: स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में पंहुचा, आज तीसरे क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे का मुकाबला इंग्लैंड से

स्पेन फीफा फुटबॉल विश्व कप के सेमीफाइन में पहुंच गया है। लॉस एंजिलेस में आज क्‍वार्टर फाइनल में स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हरा दिया है। स्‍पेन के लिए विजयी गोल मिकेल मेरिनो ने 88वें मिनट में किया। इससे पहले फ्रांस ने पहले क्वार्टर फाइनल में मोरक्को को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। तीसरे क्वार्टर फाइनल में आज नॉर्वे का सामना इंग्लैंड से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात ढाई बजे शुरू होगा। वहीं, चौथे क्वार्टर फाइनल में कल मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना का सामना स्विट्जरलैंड से होगा।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *