insamachar

आज की ताजा खबर

Flights cancelled and schools closed in Japan and Taiwan due to Typhoon Bavi.
अंतर्राष्ट्रीय

बावी तूफान के कारण जापान और ताइवान में उड़ानें रद्द और स्कूल बंद

जापान के दक्षिणी द्वीपों में आज तूफान, बावी के टकराने की ख़ब़र है। इस दौरान, द्वीपों में तेज हवाएं चलीं और मूसलाधार बारिश हुई। लगभग 144 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ तूफान बावी के कल तड़के चीन के झेजियांग प्रांत में टकराने का अनुमान है। इस तूफान के कारण जापान के ओकिनावा प्रांत में दो सौ से अधिक उड़ानें रद्द की गईं हैं। ताइवान में स्कूल और सरकारी कार्यालय भी बंद रहे। इस बीच, चीन ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *