insamachar

आज की ताजा खबर

Sikkim most prosperous state
भारत

सिक्किम एक बार फिर देश का सबसे समृद्ध राज्य बनकर उभरा

सिक्किम एक बार फिर देश का सबसे समृद्ध राज्य बनकर उभरा है। प्रति व्यक्ति आय के नवीनतम विश्लेषण के अनुसार वित्त वर्ष 2024-25 में राज्य की प्रति व्यक्ति आय छह लाख 46 हजार रुपये से अधिक रही। यह राष्ट्रीय औसत से लगभग तीन गुना है। देश की कुल आबादी में सिक्किम की हिस्सेदारी केवल शून्य दशमलव शून्य पांच प्रतिशत है।

सिक्किम एक बार फिर भारत का सबसे समृद्ध राज्य प्रति व्यक्ति आय के आधार पर घोषित हुआ है। बिजनेस स्टैंडर्ड कि कल प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार सिक्किम के एक औसत निवासी की आय बिहार के एक औसत निवासी की तुलना में लगभग 10 गुना ज्यादा है। पिछले 10 वर्षों से शीर्ष चार स्थानों पर सिक्किम, गोवा, दिल्ली और चंडीगढ़ जबकि सबसे निचले स्थानों पर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और मणिपुर लगातार बने हुए हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *