insamachar

आज की ताजा खबर

India announced a one-day national mourning following the passing of Qatar former Emir
भारत

कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन के बाद भारत ने एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की

भारत ने कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आज एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी का कल निधन हो गया।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें एक दूरदर्शी नेता बताया, जिन्होंने कतर को विकास और समृद्धि के नए शिखर तक पहुंचाया। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें एक सच्चे मित्र के रूप में भी याद किया, जिनसे उन्हें फरवरी 2024 में कतर यात्रा के दौरान मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। प्रधानमंत्री ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी, पूरे शाही परिवार और कतर की जनता के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *