insamachar

आज की ताजा खबर

Change in weather seen due to impact of cyclone 'Remal' in West Bengal
भारत मौसम

मौसम विभाग ने आज बिहार और ओडिशा में तेज वर्षा का अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने बिहार और ओडिशा में आज मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में भी आज तेज वर्षा हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, बिहार, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, झारखंड, सिक्किम, कर्नाटक और ओडिशा में तूफान की आशंका है।

असम के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने आज और कल राज्य के कई जिलों में तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *