अमरीका ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य में जहाज़ों की सुरक्षित आवाजाही के लिए ईरान पर फिर हमले किए
अमरीका ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही के लिए ईरान पर फिर हमले किए हैं। आज सवेरे एक जोरदार धमाके के बाद तेहरान में वायु रक्षा प्रणालियां प्रभावी कर दी गई हैं। ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बहरीन और कुवैत समेत इस इलाके में अमरीकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए।
अमरीकी सेना ने कहा कि उसने ईरान के लिए आर्थिक रूप से बहुत प्रमुख खार्ग द्वीप की ओर जा रहे एक खाली तेल टैंकर को रोक दिया है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि उनकी अमरीका के साथ बातचीत की कोई योजना नहीं है।





