राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी- एन.टी.ए. ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- नीट यूजी का परिणाम घोषित कर दिया है। 11 लाख से ज्यादा परिक्षार्थी मेडिकल, दंत चिकित्सा, आयुष और अन्य संबंधित कार्यक्रमों के लिए उर्त्तीण हुए हैं। सभी उम्मीद्वारों के अंक अधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध हैं। एजेंसी ने कहा है कि परिणाम समय पर घोषित किए गए हैं ताकि उम्मीदवारों के लिए प्रवेश और काउंसलिंग कार्यक्रम सुचारू रूप से चलता रहे। इस वर्ष भारत के पांच सौ 51 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में स्थित पांच हजार चार सौ 40 केंद्रों पर लगभग 20 लाख उम्मीदवारों ने पुनर्परीक्षा दी थी।





