insamachar

आज की ताजा खबर

Ban on the deployment of Indian seafarers on ships passing through the Strait of Hormuz until further orders.
भारत

अगले आदेश तक होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर भारतीय नाविकों की तैनाती पर रोक

समुद्री प्रशासन महानिदेशालय (डीजीएमए) ने निर्देश दिया है कि अगले आदेश तक होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरने वाले जहाजों पर भारतीय नाविकों की तैनाती न की जाए। इस संबंध में जहाज मालिकों, जहाज प्रबंधकों और भर्ती और नियुक्ति सेवा लाइसेंस प्राप्त कंपनियों के लिए नया परामर्श जारी किया गया है। महानिदेशालय ने यह सलाह खाड़ी क्षेत्र में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति और हाल के दिनों में व्यापारिक जहाजों पर हुए हमलों को देखते हुए जारी की है।

महानिदेशालय का कहना है कि इन घटनाओं से संघर्ष प्रभावित क्षेत्र में कार्यरत नाविकों और वाणिज्यिक जहाजों के लिए जोखिम काफी बढ़ गया है। समुद्री प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भारतीय नाविकों की सुरक्षा, संरक्षा और कल्याण के साथ-साथ भारतीय जहाजों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आपातकालीन स्थिति में महानिदेशालय ने सभी नाविकों और जहाजों से महानिदेशालय संचार केंद्र या भारतीय नौसेना के सूचना संलयन केंद्र-हिंद महासागर क्षेत्र से तत्काल संपर्क करने की सलाह दी है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *