insamachar

आज की ताजा खबर

Four Indians killed, one injured in an attack on a merchant vessel near Ukraine Odesa port.
भारत

यूक्रेन के ओ-डे-सा बंदरगाह के पास एक व्‍यापारिक जहाज़ पर हुए हमले में चार भारतीयों की मौत, एक घायल

भारत ने यूक्रेन के ओ–डे–सा बंदरगाह से रवाना हो रहे जहाज एमवी गोल्डन लियो पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस हमले में चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई, जबकि एक भारतीय गंभीर रूप से घायल है। मंत्रालय के अनुसार, घटना के समय जहाज पर 17 चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनमें पांच भारतीय नागरिक शामिल थे।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहा है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *