insamachar

आज की ताजा खबर

Australian government announced a law to restrict social media use for children under the age of 16
अंतर्राष्ट्रीय

फ्रांस की संसद ने 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का विधेयक पारित किया

फ्रांस की संसद ने 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का ऐतिहासिक विधेयक पारित कर दिया है। संसद के दोनो सदनों में सांसदो ने इस विधेयक के समर्थन में वोट दिया। इसके तहत स्कूल में विद्यार्थियों के मोबाइल फोन इस्तेमाल पर भी पाबंदी लगायी गयी है। इस फैसले से फ्रांस सोशल मीडिया पर पाबंदी लगाने वाला यूरोपीय संघ का पहला देश बन जायेगा।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने संसद की मंजूरी को महत्वपूर्ण कदम बताया है। यह फैसला उनके दूसरे कार्यकाल की बड़ी पहल है। वे सितंबर में विद्यालयों का नये शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले इसे लागू करना चाहते हैं। हालांकि इसके फ्रांस के संविधान के अनुपालन में होने की समीक्षा के कारण इसे लागू करने में विलंब हो सकता है।

बच्चों पर डिजिटल सामग्री के हानिकर असर को लेकर पूरी दुनिया में चिंता बढ़ती जा रही है। विश्व के अनेक देश सोशल मीडिया तक पंहुच रोकने के प्रयास में लगे हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *