insamachar

आज की ताजा खबर

Change in weather seen due to impact of cyclone 'Remal' in West Bengal
भारत मौसम

मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज ओडिशा और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर अत्यधिक तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी बंगाल के गांगेय क्षेत्र, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्थानों पर आज तेज बारिश हो सकती है। इसी तरह की स्थिति तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, केरल, माहे, पंजाब, विदर्भ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी रहने के आसार है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *