दिल्ली सरकार ने प्रत्येक पात्र महिला को ढाई हजार रुपये प्रति माह की आर्थिक सहायता देने के लिए ‘लक्ष्मी योजना’ को मंज़ूरी दी
दिल्ली सरकार ने दिल्ली लक्ष्मी योजना को स्वीकृति दे दी है। दिल्ली सचिवालय में कल मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह ढाई हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इस योजना में पंजीकरण के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल पहली अगस्त से खुल जाएगा।
बहनों के अपलाई करने के बाद, स्क्रूटनी होने के बाद, जो भी अप्रूवल रहेगा उसके बाद मुझे लगता है कि राखी पर हम पहली किस्त पहले लोट की बहनों को दे पाएंगे। यह दिल्ली की बहनों के लिए बहुत ही खुशी का अवसर है। कि हमने अपनी सरकार के मात्र सवा साल के भीतर ही इसको कर दिया है। दिल्ली की बहनों के लिए जिसका लाभ अब उस श्रेणी में आने वाली सभी बहनें ले पाएंगी।





