insamachar

आज की ताजा खबर

Bihar government has decided to restart the sugar mills at Rayam in Darbhanga and Sakri in Madhubani
भारत

बिहार सरकार ने दरभंगा के रायम और मधुबनी के सकरी में चीनी मिलों को फिर से चालू करने का निर्णय लिया

बिहार सरकार ने दरभंगा के रायम और मधुबनी के सकरी में बंद चीनी मिलों को फिर चालू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कल पटना में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को स्‍वीकृति दी गई। अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले में मंत्रिमंडल ने बिहार खेल नीति, 2026 को मंजूरी दी है।

बैठक में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 97 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं को लागू करने की भी स्‍वीकृति दी गई।

शहरी विकास क्षेत्र में, अमृत योजना के दूसरे चरण के अन्‍तर्गत किशनगंज जलापूर्ति परियोजना के लिए 53 करोड़ 71 लाख रुपये और लखीसराय जलापूर्ति परियोजना के लिए एक अरब पचास करोड़ 96 लाख रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई। मंत्रिमंडल ने राज्य के सभी जिलों में पक्का वर्मी कम्पोस्ट, गोबर बायोगैस और वाणिज्यिक वर्मी कम्पोस्ट इकाइयां स्थापित करने का भी निर्णय लिया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *