insamachar

आज की ताजा खबर

US President Donald Trump condemned Israel's military action against Hezbollah.
अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गज़ा में हमास और अन्य हथियारबंद गुटों के पूरी तरह निरस्त्रीकरण के लिए एक सहमति बनने की घोषणा की

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि गजा़ में हमास और अन्‍य सशस्‍त्र गुटों के पूरी तरह निरस्‍त्रीकरण पर बोर्ड ऑफ पीस में सहमति बन गई है। श्री ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि यह समझौता गजा में नई फिलीस्‍तीनी सरकार के शासन की दिशा में महत्‍वपूर्ण कदम है। यह नई सरकार फिलीस्‍तीनी लोगों की मदद के लिए बोर्ड ऑफ पीस के निकट समन्वय में काम करेगी।

उन्‍होंने कहा कि इस समझौते से इस्राएल को भी जरूरी सुरक्षा मिलेगी, क्‍योंकि गजा का इस्‍तेमाल आतंकी हमलों के ठिकाने के रूप में नहीं होगा। हमास के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने बताया कि गजा में पूरी तरह निरस्‍त्रीकरण की योजना पर सहमति बनी है और जल्‍दी ही आधिकारिक वक्‍तव्‍य जारी किया जाएगा।

अभी इस समझौते पर इस्राएल की प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस्राएल किसी भी शांति समझौते के लिये गजा़ पट्टी से हथियार और सेना हटाने सहित हमास के पूरी तरह निरस्‍त्रीकरण की मांग करता रहा है। इस्राएली सेना गजा़ में अपनी सैन्य गतिविधिया लगातार बढ़ाती रही है। प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्‍याहू का कहना है कि इस्राएल गजा पट्टी के 70 प्रतिशत इलाके पर अपना नियंत्रण कायम करना चाहता है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *