हैदराबाद पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री फैलाने के आरोप में मेटा इंडिया के अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की
हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने मेटा इंडिया के अधिकारियों और कई सोशल मीडिया अकाउंट संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक सामग्री वायरल होने के बाद की गई है।
हैदराबाद साइबर क्राइम के पुलिस उपायुक्त अरविंद बाबू ने पुष्टि की है कि भाजपा की सोशल मीडिया इकाई की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।
भाजपा की तेलंगाना इकाई ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में हुए विरोध प्रर्दशन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को निशाना बनाकर तैयार की गई, विकृत, अपमानजनक और निंदनीय सामग्री बनाने, फैलाने और प्रचारित करने वालों के खिलाफ तत्काल और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।




