insamachar

आज की ताजा खबर

flood situation in Odisha remains critical
भारत मौसम

ओडिशा में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई, राहत और बचाव अभियान जारी

ओडिशा में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है, हालांकि महानदी नदी प्रणाली अब काफी हद तक नियंत्रण में है क्योंकि इसके ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में बारिश कम हुई है। हालांकि, लगभग 2 लाख 68 हजार लोग बाढ़ के पानी में फंसे हुए हैं, जबकि 13 जिलों में करीब आठ लाख लोग बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। बैतरणी नदी का जलस्तर फिर से बढ़ रहा है। राजुआ नदी के बाढ़ के पानी ने खुर्दा जिले के कई गांवों को प्रभावित किया है। ओडिशा के राजस्व मंत्री सुरेश पुजारी ने आज वर्चुअल माध्यम से जिला कलेक्टरों के साथ बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों की समीक्षा की।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *