insamachar

आज की ताजा खबर

CCI
बिज़नेस

CCI ने जनरल अटलांटिक सिंगापुर एसीके प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एको टेक्नोलॉजी एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की अतिरिक्त हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने जनरल अटलांटिक सिंगापुर एसीके पीटीई लिमिटेड द्वारा एको टेक्नोलॉजी एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में अतिरिक्त हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

इस प्रस्ताविद सौदे के तहत, जनरल अटलांटिक सिंगापुर एसीके पीटीई लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा एको टेक्नोलॉजी एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (लक्ष्य कंपनी) की अतिरिक्त हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया जाएगा। यह अधिग्रहण लक्ष्य कंपनी के राइट्स इश्यू के तहत पूर्ण रूप से परिवर्तित आधार (फुली डायल्यूटेड बेसिस) पर किया जाएगा, जिससे अधिग्रहणकर्ता की हिस्सेदारी 25 प्रतिशत की सीमा को पार कर जाएगी।

अधिग्रहणकर्ता सिंगापुर के कानूनों के तहत निगमित एक निवेश होल्डिंग कंपनी है। यह जनरल अटलांटिक निवेश कोष समूह से संबद्ध है जो कई वैश्विक क्षेत्रों जैसे तकनीक, स्वास्थ्य सेवा एवं जीवन विज्ञान, बुनियादी ढांचा एवं रियल एस्टेट, वित्तीय सेवाएं, उपभोक्ता, जलवायु और टिकाऊ बुनियादी ढांचे में बढ़ते व्यवसायों को पूंजी और रणनीतिक सहायता प्रदान करता है।

लक्षित कंपनी भारत में स्थापित एक इंश्योर-टेक (बीमा प्रौद्योगिकी) निजी कंपनी है। भारत में इसकी तीन पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियां हैं, जिनमें एश्योरलिंक, एको जनरल इंश्योरेंस और एको लाइफ इंश्योरेंस शामिल हैं। एको जनरल इंश्योरेंस और एको लाइफ इंश्योरेंस क्रमशः सामान्य (गैर-जीवन) और जीवन बीमा सेवाएं प्रदान करने के लिए लाइसेंस प्राप्त कंपनियां हैं।

एश्योरलिंक भारत में बीमा पॉलिसियों के वितरण के कारोबार में शामिल होने के लिए भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) से कॉर्पोरेट एजेंसी लाइसेंस मिलने की प्रतीक्षा कर रही है। एको टेक के अन्य कंपनियों में भी निवेश हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *