insamachar

आज की ताजा खबर

domestic piped gas
बिज़नेस भारत

सरकार ने घरेलू पाइप लाइन गैस कनेक्शन की प्रोत्साहन योजना को स्वीकृति दी

सरकार ने पाइप से रसोई गैस – पी.एन.जी. कनेक्शन घर-घर पहुंचाने की प्रक्रिया तेज करने की प्रोत्‍साहन योजना को स्वकृती दे दी है। इसका उद्देश्य स्वच्छ, सुरक्षित और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराना है। यह योजना पहली सितम्बर से दो चरणों में लागू की जाएगी।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार योजना के माध्यम से मौजूदा पीएनजी कनेक्शनों को अपने रसोईघरों में पाइपलाइन वाली प्राकृतिक गैस का इस्तेमाल शुरू कर सकेंगे। वर्तमान में देशभर में करीब एक करोड़ 74 लाख घरेलू पीएनजी कनेक्शन हैं। मंत्रालय ने बताया कि योजना के अंतर्गत सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन-सीजीडी कंपनियों को बिना बिल वाले कनेक्शनों को सक्रिय करने और पीएनजी नेटवर्क का विस्तार करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। योजना के अंतर्गत पात्र सीजीडी कंपनियों को प्रदर्शन अवधि के दौरान जोड़े गए हर अतिरिक्त घरेलू पीएनजी कनेक्शन के लिए 200 स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर अतिरिक्त घरेलू स्तर पर उत्पादित कम कीमत वाली गैस आवंटित की जाएगी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *