insamachar

आज की ताजा खबर

flood situation in Odisha remains critical
भारत

ओडिशा में बाढ़ की स्थिति गंभीर, लगभग दस लाख लोग प्रभावित

उत्तरी ओडिशा में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। नदियों में उफान से छह जिलों के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं और लगभग दस लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

भद्रक में भंडारिपोखरी और तिहिड़ी ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में से हैं, जहां बाढ़ का पानी गांव में घुस गया है और आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जाजपुर, केंद्रपाड़ा, बालासोर, क्योंझर और मयूरभंज में भी बाढ़ जैसी हालत है। ब्राह्मणी और सालंदी नदियों का जलस्तर बढ़ने से संकट और गहरा हो गया है, जबकि अखुआपड़ा में बैतरनी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में एहतियात के तौर पर कई स्कूल बंद रखे गए हैं। राज्य सरकार ने प्रभावित लोगों और किसानों के लिए एक हजार करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *