insamachar

आज की ताजा खबर

UAE suspended trade and financial transactions
अंतर्राष्ट्रीय

UAE ने ईरान पर मिसाइल हमले का आरोप लगाते हुए व्यापारिक और वित्तीय लेनदेन स्थगित किये

संयुक्त अरब अमीरात ने इलाके में बढ़ते तनाव और क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरे को देखते हुए ईरान के साथ सभी प्रकार के व्यापारिक और वाणिज्यिक लेन-देन को स्थगित कर दिया है। अमीरात के विदेश मंत्रालय की संचार निदेशक अफरा अल हामेली ने बताया कि इस फैसले का उद्देश्य क्षेत्रीय स्थिरता और वित्तीय व्यवस्था को अंतरराष्ट्रीय कानून तथा वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाए रखना है।

अमीरात ने यह घोषणा ईरान की ओर से खाड़ी में दो बैलिस्टिक मिसाइल हमलों के दागे जाने के बाद की। हालांकि, अमीरात ने यह भी कहा कि वह शांति और स्थिरता के लिए बातचीत. सहयोग और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति संकल्पित है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *