insamachar

आज की ताजा खबर

Velavan Senthilkumar
खेल

भारत के वेलवन सेंथिलकुमार ने हंगरी के बालाज़ फ़ार्कष को हराकर पीएसए बुडापेस्ट स्‍क्‍वॉश ओपन का खिताब जीता

भारत के वेलवन सेंथिलकुमार ने पीएसए बुडापेस्ट स्‍कवॉश ओपन का खिताब जीत लिया है। फाइनल में कल सेंथिल ने हंगरी के बालाज़ फ़ार्कष को लगातार गेम में तीन-शून्य से हराकर यह ऐतिहासिक जीत दर्ज की। सेंथिलकुमार ने बालाज़ फ़ार्कष को 11-4, 11-2, 11-3 से हराकर ट्रॉफी जीती। क्वार्टरफाइनल में उन्होंने विश्व में अठारहवीं वरीयता प्राप्त और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता ऐन योव एनजी को 3-0 से हराया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *