भारत के वेलवन सेंथिलकुमार ने हंगरी के बालाज़ फ़ार्कष को हराकर पीएसए बुडापेस्ट स्क्वॉश ओपन का खिताब जीता
भारत के वेलवन सेंथिलकुमार ने पीएसए बुडापेस्ट स्कवॉश ओपन का खिताब जीत लिया है। फाइनल में कल सेंथिल ने हंगरी के बालाज़ फ़ार्कष को लगातार गेम में तीन-शून्य से हराकर यह ऐतिहासिक जीत दर्ज की। सेंथिलकुमार ने बालाज़ फ़ार्कष को 11-4, 11-2, 11-3 से हराकर ट्रॉफी जीती। क्वार्टरफाइनल में उन्होंने विश्व में अठारहवीं वरीयता प्राप्त और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता ऐन योव एनजी को 3-0 से हराया।





