insamachar

आज की ताजा खबर

US President Donald Trump announced the largest-ever oil deal with Venezuela.
अंतर्राष्ट्रीय मुख्य समाचार

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के साथ अब तक के सबसे बड़े तेल समझौते की घोषणा की

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने वेनेजुएला के साथ अब तक के सबसे बड़े तेल समझौते की घोषणा की है। वेनेजुएला के साथ हुए इस समझौते से अमरीका को 65 अरब बैरल से अधिक कच्चे तेल के भंडार पर नियंत्रण हासिल हो जाएगा।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा है कि यह समझौता अमरीका करदाताओं पर बिना किसी बोझ के हासिल किया गया है और इससे अमरीका के कुल तेल भंडार दोगुने से भी अधिक हो जाएंगे। अमरीकी प्रशासन का दावा है कि तेल आपूर्ति में इस वृद्धि से घरेलू गैसोलीन की कीमतें कम होंगी और वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था को आर्थिक सुधार में मदद मिलेगी।

यह घोषणा वेनेजुएला के तेल निर्यात पर महीनों से चल रहे अमरीकी राजनयिक दबाव, प्रतिबंधों के प्रवर्तन के बाद हुई है। यह समझौता ट्रम्प के आदेश पर किए गए अमरीकी सैन्य अभियान के नौ महीने बाद हुआ है, जिसमें वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो को गिरफ्तार किया गया था और उन पर मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप लगाकर उन्हें अमरीका को सौंप दिया गया था।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *