insamachar

आज की ताजा खबर

बिज़नेस

भारत में वर्तमान 7 से 8 प्रतिशत की मौजूदा वृद्धि दर से आगे बढ़ने की क्षमता है: विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा

विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने कहा है कि भारत में वर्तमान 7 से 8 प्रतिशत की मौजूदा वृद्धि दर से आगे बढ़ने की क्षमता है। अजय बंगा ने वैश्विक ऊर्जा दबाव, व्यापार अनिश्चितता और अल नीनो के प्रभाव के बावजूद देश के मौजूदा आर्थिक प्रदर्शन को मजबूत बताया। अमरीका के ऐशविल में जी-20 वित्त मंत्रियों की बैठक के दौरान एक साक्षात्कार में अजय बंगा ने कहा कि नए आंकड़े भारत की अर्थव्यवस्था की बुनियादी स्थिति की मजबूती को दर्शाते हैं।

भारत विकास के उस पड़ाव पर पहुँच गया है जहाँ से वह अपने अनुभव दूसरों के साथ साझा कर सकता है। भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, आधार से लेकर बैंक खातों और अब खेती-बाड़ी के क्षेत्र में हो रहे कार्यों से दूसरे देश भी सीख सकते हैं और इसलिए, 2047 तक भारत जिस बड़े आकार की अर्थव्यवस्था बनने की ओर आगे बढ़ रहा है, वह न केवल अपनी वृद्धि दर से संभव होगा, बल्कि विश्व अर्थव्यवस्था और विश्व राजनीति में भारत की जो अहमियत है, उससे भी संभव होगा। मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री भारत को अगले 15 वर्षों में जिस दिशा में ले जाना चाहते हैं, उसके लिए ये दोनों ही बातें बहुत महत्वपूर्ण हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *