insamachar

आज की ताजा खबर

heavy rain
भारत मौसम

झारखंड में पिछले कुछ दिनों से तेज बारिश के बाद कई हिस्सों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई

झारखंड में भी पिछले कुछ दिनों से तेज बारिश के बाद कई हिस्सों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। रांची में गेतलसूद डैम के चार रेडियल गेट खोले गए हैं, जबकि स्वर्णरेखा नदी के तेज बहाव को देखते हुए हुंडरू फॉल और नदी किनारे के इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जमशेदपुर में कल शाम मानगो पुल के पास सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर 121 दशमलव 2-6 मीटर दर्ज किया गया, जबकि आदित्यपुर पुल के पास खरकई नदी 129 दशमलव 7-6 मीटर पर बह रही थी। हालांकि, मंगलवार की तुलना में दोनों नदियों के जलस्तर में कमी आई है, लेकिन खरकई नदी अब भी खतरे के निशान से 7-6 सेंटीमीटर ऊपर है। प्रशासन ने नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और किसी भी स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *