प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने वाराणसी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से टेलीफोन पर बाढ़ की स्थिति और राहत शिविरों में व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी फर्रुखाबाद जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने बचाव और राहत कार्यों की समीक्षा की और बाद में प्रभावित लोगों को जमीन के पट्टे और राहत सामग्री बांटी।





