insamachar

आज की ताजा खबर

बिज़नेस भारत

भारत अगली पीढ़ी के 6जी नेटवर्क के विकास के लिए अमरीका और 24 अन्य देशों के समूह में शामिल

6G नेटवर्क के विकास की वैश्विक पहल में भारत अब अमरीका और 24 अन्य देशों के साथ शामिल हो गया है। इस पहल का उद्देश्य 6G नेटवर्क की सुरक्षा मजबूत करना, प्रतिस्पर्धा बढ़ाना और नई तकनीक को बढ़ावा देना है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने अमरीकी वाणिज्य सचिव हावर्ड लटनिक से मुलाकात की।

दोनों नेताओं ने 6G के साथ सेमीकंडक्टर, एआई और डेटा सेंटर के क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की। श्री प्रसाद ने भारत सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 में अमरीकी निवेश, एआई साझेदारी और एआई के सुरक्षित इस्तेमाल पर भी जोर दिया। जी-20 इनोवेशन बैठक में भारत ने एआई, सेमीकंडक्टर, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *