insamachar

आज की ताजा खबर

police arrested three members of the property owner family in connection with the building collapse in Delhi Satya Niketan area
भारत

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत ढहने के मामले में पुलिस ने संपत्ति मालिक परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत ढहने के मामले में पुलिस ने संपत्ति मालिक परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में हरिराम, पत्नी उर्मिला और बेटा महेश शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इमारत का बिजली कनेक्शन हरिराम के नाम था, जबकि उसका प्रबंधन बेटा महेश देख रहा था। संपत्ति उर्मिला के नाम दर्ज थी। तीनों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया।

अदालत ने हरिराम और उर्मिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, जबकि महेश को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। बताया जा रहा है कि परिवार गुरुग्राम में रहता है और हार्डवेयर की दुकान चलाता है। रविवार को मरम्मत के दौरान दशकों पुरानी यह इमारत ढह गई थी। जिसमें सात लोगों की मौत हो गई।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *