insamachar

आज की ताजा खबर

Crude Oil
अंतर्राष्ट्रीय बिज़नेस

अमरीका और ईरान के बीच संघर्ष बढ़ने के कारण कच्‍चे तेल की कीमत सौ डॉलर प्रति बैरल के पार

वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में आज ब्रेंट क्रूड की कीमत 100 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी रही। ईरान और संयुक्त राज्य अमरीका के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद से जहाजों पर किए गए सबसे बड़े हमलों के बाद व्यापारी आपूर्ति में और अधिक व्यवधान की आशंका जताई जार रही है। नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार दिन के कारोबार में ब्रेंट क्रूड शुन्य दशमलव एक प्रतिशत बढ़कर 101 अमरीकी डॉलर और 30 सेंट प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ जारी संघर्ष, नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनाव के बाद ही समाप्‍त हो सकता है। उन्होंने कहा कि तब तक तेल की कीमतों में कमी आने की संभावना नहीं है। डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए संघर्ष जारी रखना जरूरी है। हालांकि, ईरान लगातार परमाणु हथियार बनाने की कोशिश से इनकार करता रहा है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *