insamachar

आज की ताजा खबर

Flood situation in Bihar grim
भारत मौसम

बिहार में कई नदियों का जलस्तर घटने से बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ, राहत और बचाव कार्य जारी

बिहार में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है। कई नदियों का जलस्तर घट रहा है। राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं। गंगा, सोन, पुनपुन, गंडक, बागमती समेत विभिन्न नदियों के जलस्तर में कमी से राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हालात में थोड़ा सुधार हुआ है। जलस्तर में कमी के बाद प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य और तेज कर दिये हैं। पटना, वैशाली, सारण, मुंगेर, भागलपुर, अरवल समेत चौदह जिलों में इस समय चालीस लाख से अधिक की आबादी बाढ़ से पीड़ित है। विभिन्न स्थानों पर लगाये शिविरों के माध्यम से भोजन, मेडिकल सहायता और राहत समाग्रियां प्रभावितों तक पहुंचाई जा रही है।

वहीं, लगभग सात सौ ग्रामीण सड़कों के जलमग्न हो जाने से सड़क संपर्क टूट गया है। पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र ने सड़कों की स्थिति पर निगरानी बनाये रखने और पानी निकलते ही इन्हें तत्काल ठीक करने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। शिक्षा विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के स्कूली बच्चों की पढ़ाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की तैयारी भी शुरू कर दी है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *