insamachar

आज की ताजा खबर

WHO Director-General Dr. Tedros Adhanom Ghebreyesus met Health Minister J.P. Nadda.
भारत

WHO के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अधनॉम घेब्रियसस ने स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से मुलाकात की

विश्व स्वास्थ्य संगठन – डब्‍ल्‍यू एच ओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अधनॉम घेब्रियसस ने स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से मुलाकात की। यह मुलाकात तिमोर-लेस्ते में विश्व स्वास्थ्य संगठन की दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय समिति के 79वें सत्र के दौरान हुई।

डॉ. टेड्रोस ने मातृ और शिशु स्वास्थ्य और गैर-संक्रामक रोगों के खिलाफ भारत की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत के करीब एक लाख 60 हजार आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के जरिए लोगों को उच्च रक्तचाप, मधुमेह और सामान्य कैंसर की जांच की सुविधा मिल रही है। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं की भी सराहना की, जो गर्भावस्था से लेकर किशोरावस्था तक माताओं और बच्चों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। डॉ. टेड्रोस ने बताया कि टीकाकरण और संस्थागत प्रसव में बढ़ोतरी से मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में मदद मिली है। उन्होंने भारत के तपेदिक उन्मूलन, चिकित्सा उत्पादों के बेहतर नियमन और डब्‍ल्‍यू एच ओ को समर्थन देने के प्रयासों की भी सराहना की।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *